ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

कांग्रेस प्रवक्ता ने एक्स हैंडल पर लिखा- ‘पार्टी गई तेल लेने’, यह है पूरा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अमीनूल सूरी ने पार्टी के इंदौर कार्यालय गांधी भवन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रवक्ता ने भी बात केवल पार्टी के फोरम पर रखने के बजाय खुला पत्र जारी कर दिया है। एक्स हैंडल पर पत्र डालकर उन्होंने शीर्षक दिया है- पार्टी गई तेल लेने।

बता दें कि कुछ वर्ष पहले राऊ से चुनाव लड़ रहे जीतू पटवारी का एक वीडियो बड़ा चर्चित हुआ था, जब उन्होंने मतदाता से वोट की अपील करते हुए कह दिया था कि पार्टी गई तेल लेने, आप तो मुझे देखकर वोट दो।

पटवारी के इसी डायलाग को अब प्रदेश प्रवक्ता सूरी ने पत्र में तंज की तरह उपयोग किया है। उन्होंने तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा इंदौर में कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सिर शर्म से झुक गया है।

किसी कांग्रेसी की हिम्मत नहीं हुई की मंत्री से सवाल करे

गांधी भवन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का पलकें बिछाकर जो स्वागत किया गया, इससे फिर सिद्ध हुआ कि पार्टी गई तेल लेने। यह वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने गंदी राजनीति खेलते हुए बलपूर्वक कांग्रेस प्रत्याशी का फार्म उठवाया लेकिन कांग्रेस कार्यालय में मौजूद किसी कांग्रेसी की हिम्मत नहीं हुई कि उनसे पलटकर पूछ ले कि आपने जो गंदी राजनीति की, उसका क्या?

दो दिन में दूसरा विरोध

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपने ही क्षेत्र इंदौर से दो दिन में विरोध का दूसरा झटका सहना पड़ा है। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चौरड़िया ने पटवारी के खिलाफ पत्रकार वार्ता की थी। अब प्रवक्ता ने विजयवर्गीय का स्वागत करवाने पर सार्वजनिक आलोचना का तीर छोड़ दिया है।