ब्रेकिंग
Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल... Protocol Violation in Bemetara: योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की चूक; पोस्टर से साजा विधायक का फोटो...

प्रेमिका की हुई शादी तो युवक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जौरा थाना क्षेत्र में आने वाले रानीपुर रोड़ बिजली घर के पीछे की है। युवक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। इस बात से युवक दुखी था और लड़की के विदाई वाले दिन उसने खुद को गोली मार ली घटना शुक्रवार की है।युवक का नाम बॉबी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जौरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक बॉबी के पिता रिक्शा चलाते हैं और उसका बड़ा भाई रिंकू केरल में मजदूरी करता है। बॉबी एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन लड़की के घर वाले बॉबी से लड़की की शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। लड़की के परिजनों ने दूसरी जगह लड़की की शादी कर दी बॉबी अपने प्यार के गम को भुला नहीं पा रहा था। इस बात से दुखी होकर बॉबी ने खुद को 315 बोर के कट्टे से गोली मारी है।