भोपाल। जिले के बैरसिया थाना इलाके में पिछले दिनों तेज रफ्तार कार पलटने से घायल हुए किशोर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, खजूरी सड़क इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो...
TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ...
Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ...
Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED...
Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ...
Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ...
Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क...
Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ...
Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश...
NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
बैरसिया थाने के एसआइ हेमंत सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय वंश पुत्र हेमंत साहू शमशाबाद का रहने वाला था। वह ग्यारहवीं का छात्र था। 30 जून को वह अपने पांच दोस्तों के साथ कार से शमशाबाद से बैरसिया आ रहा था। उसके किसी दोस्त को मोबाइल खरीदना था।
चालक काफी तेज गति से कार चला रहा था। शाम करीब पौने पांच बजे लालूखेड़ी के पास पहुंची कार रफ्तार अधिक होने के कारण तीन पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला।
हादसे में गंभीर रूप से घायल शमाशाबाद निवासी 18 वर्षीय विपिन पुत्र पवर्त सिंह राजपूत को स्वजन उपचार के लिए शमशाबाद ले गए थे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वंश को स्वजन ने भोपाल के एलबीएस अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर में वंश की भी मौत हो गई। पुलिस ने कार क्रमांक एमपी-04-ईबी-8594 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।
खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम बरखेड़ा बोंदर निवासी 26 वर्षीय सुरेश पुत्र रमेश उईके निजी काम करता था। सोमवार शाम को वह रात में देर से लौटने बात घर पर बताकर बाइक से निकला था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूर स्थित हाईवे किनारे पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। रात को उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।