ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

FIR करवाने पहुंची थी युवती, अधिकारी करने लगा गंदी बात, की ऐसी डिमांड… ऑडियो वायरल

उत्तराखंड के पंतनगर में एक थाना प्रभारी ने अश्लीलता की सारे हदें लांघ दी. एक युवती से उसने फोन पर वह अश्लील बातें करता सुनाई दिया. इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवती ने इस ऑडियो को किच्छा के विधायक तिलक राज को बेहड़ को भेज दिया और न्याय की गुहार लगाई. बात विधायक तक पहुंची तो उन्होंने डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात की. आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भिजवाने की मांग की.

पिछले दिनों पंतनगर में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था. इसमें एक परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे परिवार के पिता और पुत्री को जेल भेज दिया. इस दौरान जेल गए परिवार की दूसरी पुत्री ने भी पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की. लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की. इस बीच जेल गए पिता और पुत्री जमानत पर जेल से बाहर आ गए.

युवती ने रिकॉर्ड की बातें

दूसरी तरफ कई बार मुकदमा कायम कराने के लिए जो युवती बार-बार पंतनगर थाने जा रही थी, थाना अधिकारी ने उसकी शिकायत तो दर्ज नहीं की. लेकिन एक गंदा काम जरूर किया. थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने युवती को फोन करके उससे अश्लील बातचीत शुरू कर दी. उससे गंदी डिमांड करने लगा. युवती ने थाना प्रभारी को बातचीत रिकार्ड कर ली और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से इसकी शिकायत की. इसके बाद किच्छा विधायक बेहड़ ने देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने की एक्शन लेने की बात

किच्छा विधायक बेहड ने बताया कि डीजीपी ने इस मामले की जांच डीजीपी पी रेणुका को सौंपी है. विधायक बेहड ने आज रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर थाना प्रभारी डांगी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है. पुलिस ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है. वायरल ऑडियो को जांच के लिए भेज दिया गया है. आरोप सही साबित हुए तो थाना प्रभारी के खिलाफ एक्शन जरूर लिया जाएगा.