ब्रेकिंग
Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब...

भोपाल से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था, रेलवे स्टेशन पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

भोपाल। पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से शहर से अमरनाथ यात्रियों के जाने की शुरुआत हो गई। 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व तक चलेगी। भोपाल रेलवे स्टेशन से पहला जत्थे में 428 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए ट्रेन से रवाना हुए।

इसमें भोपाल व आसपास के जिलों के यात्री भी शामिल हैं। लोगों ने जत्थे में शामिल यात्रियों को फूलमालाएं पहनाईं और तिलक लगाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में शिव भक्ति और श्रीराम भक्ति का नजारा दिखाई दिया। श्रद्धालु त्रिशूल और रामलला की प्रतिमा लेकर यात्रा के लिए रवाना हुए।

रेलवे स्टेशन परिसर में बने हनुमान मंदिर के पास श्रद्धालु एकत्रित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत तिलक लगाकर और फूल मालाएं पहनाकर किया गया। हाथों में तिरंगा और त्रिशूल लेकर श्रद्धालुओं ने ढोल-ढमाकों के साथ बम-बम भोले, हर-हर महादेव व जय श्रीराम का उद्घोष किया। पूरा परिसर जयकारों से गूंजने लगा।

428 यात्री हुए रवाना

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल के 428 शिवभक्तों के दो जत्थे भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं को लेकर मालवा एक्सप्रेस एवम झेलम एक्सप्रेस से रवाना हुए। पहले सुबह झेलम एक्सप्रेस से 21 यात्री गए। दूसरा जत्था शाम को मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ। जिसमें 407 यात्री शामिल हैं। कुल 428 यात्री यात्रा पर गए हैं।

भोपाल व आसपास के श्रद्धालु शामिल

अमरनाथ यात्रियों के जत्थे में भोपाल शहर, गौहरगंज, मंडीदीप एवं भोपाल के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के भक्त शामिल हैं। इस जत्थे में 109 महिलाएं हैं। इसमें गांधीनगर निवासी 13 वर्ष की बालिका मानसी शर्मा एवं अशोका गार्डन निवासी 68 वर्ष के दुर्गा प्रसाद गए हैं।
बालटाल मार्ग से जाने वाले यात्रियों का नेतृत्व अरुण तिवारी और राज कुमार असनानी द्वारा किया जाएगा। वहीं पहलगांव मार्ग से जाने वाले यात्रियों का नेतृत्व राजेश साहू एवं दिनेश श्रीवास्तव करेंगे।