ब्रेकिंग
लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा... जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, बेकाबू आई-20 कार सीधे शोरूम में जा घुसी सोने-चांदी के नए भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख पर स्थिर, चांदी ₹1,800 उछलकर ₹2.40 लाख के पार जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र...

हलाली डैम में दोस्तों संग पिकनिक मनाने पहुंचे पीपुल्स कॉलेज के छात्र की मौत

विदिशा। हलाली डैम के पास पचमढ़ी झरने में नहाते वक्त एक कालेज छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम 19 वर्षीय संभव चौधरी है, जो बिहार का रहने वाला था और भोपाल के पीपुल्स कॉलेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था।

होमगार्ड के एएसआइ एलएन विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल स्थित पीपुल्स कॉलेज के करीब आठ छात्र सोमवार को सांची का भ्रमण करने के बाद हलाली डैम पहुंचे थे। यहां पचमढ़ी झरने में नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी डूब गया। रात के समय सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह पौने 9 बजे रेस्क्यू टीम ने झरने से छात्र के शव को बाहर निकाला।

होमगार्ड एएसआइ के अनुसार किसी भी छात्र को तैरना नहीं आता था। इसके बाद भी वह गहरे झरने के आसपास नहा रहे थे। विदिशा की करारिया थाना पुलिस ने छात्र के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।