ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की पहली FIR, शिक्षा मंत्रालय ने की थी शिकायत

सीबीआई ने NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद रेगुलर केस दर्ज किया है. सीबीआई ने आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी और 120बी यानी साजिश करने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 406 भी जोड़ी गई है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की दिल्ली यूनिट इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सूत्रों की माने तो सीबीआई ने ये एक सेप्रेट केस दर्ज किया है. बिहार और गुजरात वाले केस को टेकओवर नहीं किया गया है. दोनों राज्यों की पुलिस अभी अपने लेवल पर जांच और गिरफ्तारियां कर रही है. सीबीआई ने अलग केस दर्ज किया है आगे जांच में सीबीआई को जब लगेगा तो बिहार और गुजरात पुलिस से संपर्क साधा जाएगा.

जरूरत पड़ने पर ले सकती है केस डायरी

दोनों राज्यो की पुलिस के कंसेंट के बाद और जब जरूरत पड़ेगी तो उनके केस को टेकओवर और केस डायरी ली जा सकती है. इससे पहले यूजीसी नेट मामले में भी शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ सीबीआई धोखधड़ी और साजिश की धाराओं में रेगुलर केस दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है.

यूजीसी नेट एग्जाम के मामले में शिक्षा विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद शनिवार को शिक्षा मंत्रालय ने लिखित तौर पर NEET (UG) परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सीबीआई को सौंपा था. इसके बाद सीबीआई ने भी इस मामले को लेकर देशभर की अपनी ब्रांचों के जरिए पेपर लीक को लेकर इनपुट जुटाने के लिए बोल दिया था.

पेपर लीक कहां से हुआ? बिहार पुलिस के हाथ खाली

उधर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिर पेपर लीक कहां से हुआ था. झारखंड के हजारीबाग के एक परीक्षा केंद्र से हुआ था या फिर ट्रांसपोर्टिंग के दौरान पेपर लीक किया गया. इस मामले में झारखंड गई एसआईटी की एक टीम ट्रांसपोर्टर की भी तलाश कर रही है.

शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शनिवार को टीवी-9 से बात करते हुए कहा था कि एनटीए में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि एनटीए को लेकर दो अलग-अलग विषय है. अभी जो घटना घटी हैं इसमें जो भी व्यक्ति शामिल होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी फिर चाहे वो एनटीए के भीतर का हो या बाहर का.