ब्रेकिंग
Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब...

छात्रों को प्रवेश के लिए काॅलेज नहीं कर पाएंगे बाध्य, 30 सितंबर तक दाखिला निरस्त तो लौटानी होगी फीस

जबलपुर। मध्‍य प्रदेश के काॅलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। काॅलेज में प्रवेश लेने के बाद भी विद्यार्थी अपना दाखिला निरस्त करवा सकते हैं उनकी पूरी फीस भी काॅलेजों को वापिस करनी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए है। 30 सितंबर तक विद्यार्थी प्रवेश को लेकर फैसला ले सकते हैं।

इसके पश्चात यदि दाखिला निरस्त करवाते हैं तो उनकी फीस से एक हजार रुपये काॅलेज काटकर शेष राशि लौटाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने भी इस बारे में आदेश जारी किया है। अब काॅलेज विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद काॅलेज में रहने के लिए बाध्य नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थियों के मूल दस्तावेज भी काॅलेज नहीं रख पाएंगे। यह आदेश काॅलेजों के अलावा विश्वविद्यालय पर भी लागू होगा।

विद्यार्थियों को नहीं मिलती थी पर्याप्‍त जानकारी

बता दे कि कई काॅलेज विद्यार्थियों को ऑनलाइन जानकारी जो देते हैं वो काॅलेज में प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थियों को पूरी नहीं मिलती है। कई विषयों में शिक्षकों की कमी, कक्षाएं और अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं होते हैं ऐसे में विद्यार्थी प्रवेश लेने के बाद खुद को ठगा महसूस करते थे।

अब शुल्‍क नहीं वसूल पाएंगे कॉलेज

वे दाखिला निरस्त करवाने की सोचते थे तो काॅलेज इसकी एवज में शुल्क वसूल लेते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इसके तहत 30 सितंबर तक दाखिला वापस लेने वाले छात्रों की पूरी फीस कॉलेज वापस करेगा, वहीं 31 अक्टूबर तक एडमिशन वापस लेने वाले छात्रों की एक हजार रुपये कटौती के साथ फीस लौटाई जाएगी। इसका लाभ कामन यूनिवर्सिटी एंटेंस टेस्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा।