ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

युद्ध में झुलसे गाजा पर कुपोषण की मार, 50 हजार बच्चों को चाहिए तत्काल इलाज

7 अक्टूबर को हमास और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुआ युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस युद्ध में जहां एक तरफ हजारों लोगों की अब तक मौत हो गई है. वहीं दूसरी तरफ तबाही का ऐसा मंजर है कि जो लोग जिंदा बचे हैं उनके लिए भी जीवित रह पाना मुश्किल बनता जा रहा है. युद्ध के हालातों में घर खाक हो चुके हैं, खाने-पीने की चीजें लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भूखे मरने को बेबस है.

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) (The United Nations Relief and Works Agency for Palestine Refugees) ने हाल ही में जानकारी दी कि लगातार जंग के हालातों के चलते गाजा में 50 हजार से ज्यादा बच्चे गंभीर कुपोषण का सामना कर रहे हैं, बच्चों की हालत इतनी खराब है कि इन 50 हजार बच्चों को तत्काल इलाज की जरूरत है.

UNRWA ने क्या कहा

UNRWAने शनिवार को कहा, गाजा में किसी भी तरह की मानवीय पहुंच (खाने-पीने का सामान) मानवीय सामान की पहुंच पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसके चलते गाजा में लोगों को भूख के गंभीर स्तर का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि यूएनआरडब्ल्यूए की टीमें लोगों तक सहायता पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन हालात काफी भयानक है.

सहायता कर्मी मारे गए

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष, यूनिसेफ (The United Nations International Children’s Emergency Fund) के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने गाजा में भुखमरी की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि गाजा में सहायता पहुंचाना कितना मुश्किल है. उन्होंन बताया, “यूएन के बनने के बाद से ही दुनिया में हुए किसी भी युद्ध की तुलना में इस युद्ध में सबसे ज्यादा तादाद में सहायता कर्मी मारे गए हैं.”

सहायता ट्रक को रोका गया

यूनिसेफ के प्रवक्ता एल्डर ने कहा, इस युद्ध के चलते लगातार यूनिसेफ गाजा में मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, खाना-पानी पहुंचाने की जद्दोजहद कर रहा है और इसी के चलते बुधवार को यूनिसेफ का 10 हजार बच्चों के लिए खाने से भरा ट्रक चलाने का मिशन था. जिसका मकसद देश में सहायता पहुंचाना था, लेकिन वो सहायता ट्रक गाजा तक नहीं पहुंचा.