ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

बिहार: बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद, खगड़िया में माकपा नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार के खगड़िया में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से अपराधी बेलगाम हो गए हैं. यहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. ताजा मामला जिले के मोरकाही थाना इलाके के सबलपुर इटवा का है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर माकपा के स्थानीय नेता की हत्या कर दी. इलाके के चर्चित अमीन शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है.

बदमाशों ने 55 साल के अमीन को एक गोली मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेज दिया है. लेकिन इलाज के लिए पटना जाने के दौरान रास्ते में शंभू सिंह की मौत हो गई. हालांकि घटना के वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

बाइक पर सवार थे दो बदमाश

घटना के चश्मदीद दिनेश राय ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम सोनमनखी रोड में जमीन की पैमाईश करके शंभू बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. हालांकि मोरकाही थानाध्यक्ष विजय सहनी ने कहा कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है.

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

वहीं माकपा के स्थानीय नेता और खगड़िया लोकसभा सीट से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार ने कहा कि जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. मामले में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है. ऐसा लगता है मानो सरकार की ओर से अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है. संजय कुमार ने आगे कहा की क्या यही है सुशासन का राज, जहां आम आदमी से लेकर नेता तक सुरक्षित नहीं हैं.