ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

ऋषभ पंत ने लगाया स्पेशल ‘शतक’ जितना कमाया सब कर देंगे दान

ऋषभ पंत जानलेवा दुर्घटना के बाद करीब डेढ़ साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे. जब उन्होंने वापसी की तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो फिर से पूरी फिटनेस के साथ पुराने फॉर्म वापस आ पाएंगे. हालांकि पंत ने सभी को गलत साबित किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है. आईपीएल का शानदार फॉर्म उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखा है. वो अभी तक इस टूर्नामेंट में शतक नहीं जड़ सके हैं लेकिन यूट्यूब पर शतक लगा दिया है. पंत के यूट्यूब चैनल पर 100K यानी 1 लाख सब्सक्राइबर्स हो गए हैं. इसके लिए उन्हें यूट्यूब की तरफ सिल्वर बटन भी मिला है. इस सफलता के बाद उन्होंने दिल जीतने वाला ऐलान किया है.

पंत करेंगे नेक काम

ऋषभ पंत ने आईपीएल के दौरान मई के महीने में अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शुरू किया था. एक महीने के भीतर ही उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है. पंत यूट्यूब चैनल पर इतने कम समय में ही 1 लाख 20 हजार सब्सक्राइबर्स हो गए हैं. इसके लिए उन्हें सिल्वर क्रिएटर अवॉर्ड भी मिला है. इस सफलता के बाद पंत ने दिल जीतने वाला काम किया है. उन्होंने ऐलान किया कि इस चैनल से होने वाली सारी कमाई को वो नेक काम के लिए दान कर देंगे. उन्होंने अपने यूट्यूब प्लेटफॉर्म के जरिए एक बदलाव लाने की भी अपील की.

ऋषभ पंत की वापसी पर क्या बोले फील्डिंग कोच?

ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट में अभी तक 96 रन बना चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 31 गेंद में 42 रन बनाए थे. वहीं आयरलैंड के खिलाफ 26 में 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी. इसके अलावा अमेरिका के खिलाफ 20 गेंद में 18 रन का योगदान दिया था. इसके अलावा वो इन मुकाबलों में शानदार कीपिंग करते हुए भी नजर आए हैं. फ्लोरिडा में कनाडा के खिलाफ मैच से पहले फील्डिंग कोच टी दिलीप ने भी उनके फिटनेस की तारीफ की है. उन्होंने कहा है पंत के कमबैक में सबसे अच्छी बात उनकी कीपिंग है. पंत की मूवमेंट और डाइव टीम इंडिया के लिए सबसे पॉजिटिव बात है. ऋषभ पंत भारत के लिए मैच विनर साबित हुए हैं. अभी तक वो शानदार फॉर्म में दिखे हैं. भारतीय टीम को सुपर-8 में उनकी बल्लेबाजी की जरूरत होगी.