ब्रेकिंग
Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल... Protocol Violation in Bemetara: योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की चूक; पोस्टर से साजा विधायक का फोटो...

लोकायुक्‍त टीम ने वनरक्षक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, इसलिए मांगी थी राशि

खरगोन। जिले के भीकनगांव में शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने वनरक्षक को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वनरक्षक ने क्षेत्र के जेसीबी मालिक पर कार्रवाई की धौंस देकर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत लेने के तत्काल बाद वनरक्षक को लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि वनभूमि में पट्टी की जमीन पर जेसीबी से कार्य किया जा रहा था।

कांझर बीट वनरक्षक राम सिटोले ने मेरी जेसीबी मशीन पर कार्रवाई की धौंस बताई। इसके बाद कहा कि मुझे बीस हजार रुपये दो। मैंने इसकी शिकायत लोकायुक्त को मय सबूत के दी।

इसके बाद शुक्रवार को पहली किश्त दस हजार रुपये देना तय हुआ था। सुबह करीब 11 बजे मैंने जैसे ही वननरक्षक को दस हजार रुपये दिए।

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपित वनरक्षक को रेस्ट हाउस ले जाया गया। आगे कार्रवाई की जा रही है।