ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

छतरपुर में चोरों ने तो हद कर दी…दुकानों के बाहर लगे बल्ब भी चुरा लिए, नज़ारा CCTV में कैद..

छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर में आजकल चोरों भारी बोल-बाला है जिसके लिए रात्रि गश्ती के लिए पुलिस लाइन से पुलिस बल लगाया गया है। ताजा मामला बल्ब चोरी का है। जहां नगर में ऐसे चोर भी हैं जो रात को दुकानों के बाहर लगे बल्बों को चुरा रहे हैं। नगर के अंदर व्यापारी इन दिनों परेशान हैं। लोगों की मानें तो अबतक तो चोर मकानों और दुकानों के अंदर सेंधमारी कर कीमती सामानों की चोरी किया करते थे और बाहर रखी बाइकों कारों को चुराया करते थे। पर अब इन चोरों का स्तर इतना गिर चुका है कि घरों दुकानों के बाहर रोशनी के लिए लगाए बल्ब भी चुराए जाने लगे हैं। जो कि अब चोर नगर के मेन रोड, गलियों बाज़ारों में घूमकर बल्बों, लाईटों, LED को निशाना बना रहे हैं। जो घरों और दुकानों के बाहर लगे बल्बों को निकालकर/खोलकर ले जाते हैं। चोरी की यह वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

●चोरी CCTV में कैद…

हाल ही में हरपालपुर नगर के पुराने स्टेट बैंक के बगल में स्थित पूजा ज्वैलर की दुकान बाहर लगे CFL बल्ब को चोरी करते दो अज्ञात चोर नज़र आते हैं। बल्ब चुराने के लिए एक चोर दूसरे को गोदी में उठा कर बल्व निकाल कर चलते बनते हैं। CCTV फुटेज में ये चोर सामने आए हैं। जो बल्बों की चोरी करते दिख रहे हैं। फिलहाल इन चोरों का कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि चोरी की बढ़ती घटनाओं और वारदातों से नगर में व्यापारी, रहवासी, आम नागरिक ख़ाशे परेशान हैं।

●देर रात के बाद निकलते चोर…

बता दें कि गर्मी के मौसम में देर रात तक बाजार दुकानें खुली रहतीं हैं और मोहल्लों गलियों में भी आवाजाही से चहल-पहल बनी रहती है। देर रात जब दुकानदार/व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके घरों को चले जाते हैं और 12 बजे के बाद गलियां सूनी हो जाते हैं, तो चोर अंधेरी रातों में निकलते हैं और पुलिस गस्ती के बीच रैकी कर अपने चोरी के कारनामों और वारदातों को अंजाम देते हैं और गस्ती पुलिस हाथ पर हाथ धरे राह जाती है।