ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

यूपी मेट्रो रेल भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Metro Admit Card 2022 : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी मेट्रो भर्ती लिखित परीक्षा दो और तीन जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपी मेट्रो भर्ती अभियान 142 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

चयन के लिए दो चरण की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) भर्ती की चयन पद्धति में दो चरणों की प्रक्रिया शामिल होगी – लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा। चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार लखनऊ/कानपुर/आगरा या किसी अन्य शहर में तैनात किया जा सकता है।

पदों का विवरण
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की भर्ती में सहायक प्रबंधक (सिविल) के लिए 16, सहायक प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) के लिए 08, सहायक प्रबंधक (एसएंडटी) के लिए 05, सहायक प्रबंधक (लेखा) के लिए 01, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के लिए 43, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) के लिए 49, कनिष्ठ अभियंता (एसएंडटी) के लिए 17, खाता सहायक के लिए 02 और कार्यालय सहायक एचआर के लिए 01 आदि रिक्तियां हैं।

एडमिट कार्ड 2022 ऐसे करें डाउनलोड 
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाएं।
2. पहले करिअर फिर भर्ती 2022 सेक्शन पर जाएं।
3. एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
4. लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
5. यूपी मेट्रो एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।।