ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 474 अंक उछला, निफ्टी 17900 के पार

हालांकि शुरुआती गिरावट के बाद बाजार संभलता दिख रहा है। सेंसेक्स में फिलहाल 300 अंकों की तेजी दिख रही है और वह 60,150 अंकों कपर कारोबार करता दिख रहा है। बाजार में एचडीएफसी बैंक, टाटा माटर्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दिख रही है। आज हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 90 अंकों की गिरावट के साथ 59755 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी हरे निशान में 24 अंकों की बढ़त के साथ 17830 के स्तर पर खुला। बैंक निफ्टी 48 अंकों की तेजी के साथ 41716 पर और मिडकैप 100 फ्लैट 30165 के स्तर पर खुला। बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी देखी गई।

एसजीएक्स निफ्टी में सोमवार को 36 अंकों की तेजी दिखी, इससे घरेलू बाजार के सकारात्मक रूप से खुलने की उम्मीद बढ़ी। यह 17900 के आसपास कारोबार करता दिखा। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 2.43 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 59845 पर बंद हुआ। निफ्टी में 2.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 17806 पर बंद हुआ। इससे पहले डाऊ जोंस में 175 अंकों की बढ़ दिखी और यह दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कच्चा तेल चार प्रतिशत की उछाल के साथ 84 डॉलर के ऊपर बंद हुआ। कोरोना के बढ़ने मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने पांच देशों से आने वाले यात्रियों का आरटी-पीसीआर अनिवार्य कर दिया है। अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, हांगकांग समेत आज दुनिया के 12 बाजारों में क्रिसमस की छुट्टी रही।