ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

मुख्यमंत्री योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, बोले- क्रिसमस की आड़ में कहीं न होने पाए धर्मांतरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने क्रिसमस (Christmas) और माघ मेला में सुरक्षा इंतजामों को लेकर अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति-व्यवस्था कायम रखी जाए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि क्रिसमस की आड़ में कहीं धर्मांतरण (Conversion) की घटना न होने पाए।

माघ मेले को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश

सीएम योगी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से जोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर माघ मेला की तैयारियों को समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर श्रद्धालु-हर कल्पवासी अपने व्रत-संकल्प की पूर्ति अपनी आस्था के अनुरूप कर सकें, इसके लिए अच्छी व्यवस्था देनी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रयागराज कुंभ 2025 का पूर्वाभ्यास है। योगी ने कोविड से बचाव की तैयारियों, शीतलहर में लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बेटियों-महिलाओं के साथ छेडख़ानी करने वाले शोहदों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थाना व तहसील दिवसों में प्राप्त शिकातयों का निस्तारण अगले थाना/तहसील दिवस से पूर्व जरूर करने पर जोर दिया। कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। पुलिस कमिश्नरेट में सभी डीसीपी के कार्यालय और आवास उनके प्रभार वाले क्षेत्र में ही बनाए जाएं।