ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन’’ (हर घर नल से जल) योजना की बैठक सम्पन्न

श्रावस्ती। सोमवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में जल जीवन मिशन’’ (हर घर नल से जल) योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए शुद्ध पेयजल अनिवार्य है। लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया होगा तो निश्चित ही वे स्वस्थ्य रहेंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था मेसर्स लारसेन एण्ड टूर्बो को सूचीबद्ध किया गया है।बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि फेज-2 में कार्यदायी संस्था को आवंटित 218 ग्रामों के सापेक्ष समस्त ग्रामों का प्राक्कलन प्रेषित जा चुका है। जिसमें 213 ग्रामों का प्राक्कलन राज्य स्तरीय स्वीकृत समिति द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। फर्म द्वारा अवगत कराया गया कि 65 परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त फेज-2 के अन्तर्गत 201 ग्राम पंचायतों हेतु कार्यदायी संस्था को आवंटित किया गया है। जिनके द्वारा 22 प्राक्कलन प्रस्तुत किये गये है। जिस पर जिलाधिकारी ने दिसम्बर में 70 प्राक्कलन प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कार्य की धीमी गति पाये जाने पर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए प्रतिदिन आपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए।बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता जल निगम एस0एम0 असजद ने किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, कार्यदायी संस्था लार्सेन एण्ड टर्बो के परियोजना प्रबन्धक सहित सहायक अभियंता, अवर अभियंता गण उपस्थित रहे।