ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभिनेता को अपने घर ही दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 78 साल के अभिनेता के निधन से फैंस और परिवार दोनों ही सदमे में हैं। अभिनेता पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे।

चलपति राव पिछले काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूरी बनाए हुए थे। उन्हें कॉमेडी और खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अपने करियर में उन्होंने करीब 600 फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘साक्षी’, ‘ड्राइवर रामुडू’ और ‘वज्रम’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किक’ में भी नजर आए थे।

आंध्र प्रदेश के बालिपरू के रहने वाले चलपति राव के बेटे रवि बाबू भी टॉलीवुड में एक अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्माता हैं। वहीं, अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे