ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...

अब यूपी में भी पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, इस तरह उठा सकते हैं योजना का लाभ

Pension Scheme For Journalist उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने उत्‍तराखंड सरकार की तर्ज पर प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को पेंशन देने का फैसला क‍िया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

Pension Scheme For Journalist। उत्‍तराखंड सरकार की तर्ज पर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने भी प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अध‍िक उम्र के पत्रकारों को पेशन देने का फैसला क‍िया है।

बुधवार को यूपी सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। विभाग के अपर निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी की ओर से 60 साल या इससे अधिक उम्र के पत्रकारों का विवरण एक सप्ताह के भीतर देने को कहा गया है।

बता दें कि पिछले महीने जुलाई में उत्तराखंड सरकार ने भी 60 साल से अधिक उम्र के पत्रकारों को पेंशन योजना के दायरे में लाने की घोषणा की थी। यूपी सरकार के इस फैसले की ट्विटर पर काफी सराहना हो रही है।

बता दें क‍ि प‍िछले द‍िनों उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली पत्रकार पेंशन राशि को 5000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये कर दिया था। ज‍िसके बाद अब योगी सरकार ने भी पत्रकारों को पेंशन देने का फैसला क‍िया है।

अब यूपी में भी पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, इस तरह उठा सकते हैं योजना का लाभ

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्रेस प्रभाग के अपर निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी की ओर से इस बारे में 26 अगस्त 2022 को अधीनस्थ अधिकारियों को एक लेटर भी जारी किया गया है।

सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक अच्छी पहल की है। इसके तहत देश के तमाम अन्य राज्यों की तरह प्रदेश सरकार ने भी बुजुर्ग पत्रकारों को पेंशन देने का फैसला लिया है। इस दिशा में तैयारी शुरू हो गई है। पत्रकारों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए उ.प्र. के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अधिकारियों से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पत्रकारों का विवरण मांगा है।

बता दें कि प्रदेश के पत्रकार लंबे समय से सरकार से पेंशन की मांग कर रहे थे। ऐसे में योगी सरकार के इस फैसले से पत्रकारों में खुशी की लहर है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पत्रकारों को अपने संबंधित जिला सूचना कार्यालय अथवा सूचना विभाग को विवरण भेजना होगा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्रेस प्रभाग के अपर निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी की ओर से इस बारे में अधीनस्थ अधिकारियों को एक लेटर भी जारी किया गया है। 26 अगस्त 2022 को जारी इस लेटर की कॉपी आप यहां देख सकते हैं।