ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...

मदरसों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, शुक्रवार को ही रहेगा साप्ताहिक अवकाश

उत्तर प्रदेश के मदरसों में जुमा यानी शुक्रवार को ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा। मदरसा शिक्षा परिषद ने शनिवार को साल 2023 की अवकाश तालिका जारी कर रविवार को साप्ताहिक अवकाश की अटकलों पर विराम लगा दिया। परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने अवकाश तालिका जारी करते हुए बताया कि अगले साल मदरसे कुल 75 दिन बंद रहेंगे। प्रधानाचार्य और मदरसों के प्रबंधक दो-दो यानी कुल चार दिन का अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं। वहीं, जिलाधिकारी की ओर से अत्यधिक ठंड व गर्मी और अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानीय स्तर पर घोषित किए जाने वाले अवकाश मदरसों पर भी लागू होंगे। साथ ही कोविड महामारी के बचाव अथवा स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा।

इन त्योहारों पर रहेगा अवकाश
मदरसों में शीतकालीन अवकाश 10 दिन, गणतंत्र दिवस, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, हजरत अली जयंती, मेराजुन्नबी, होली, महावीर जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम, महात्मा गांधी जयंती, महानवमी, ग्यारहवीं शरीफ, दीपावली व क्रिसमस पर एक-एक दिन का अवकाश, ईद मीलादउन्नबी व शबे बरात पर दो दिन, मुहर्रम पर तीन दिन और ईद उल अजहा पर पांच का अवकाश रहेगा।