ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

टीवी एक्ट्रेस Jannat Zubair ने पूरा किया अपना पहला उमराह

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर रहमानी ने अपना पहला उमराह पूरा कर लिया है। भाई अयान जुबैर ने भी उनके साथ उमराह करने मक्का पहुंचे। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर अपने उमराह के दौरान की खूबसूरत तस्वीरें  साझा की हैं। जिनमें दोनों के चेहरे पर एक अलग सुकून और खुशी देखी जा सकती है।

जन्नत जुबैर ने जो तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में वह और उनके भाई अयान जुबैर रहमानी मुस्कुराते हुए पोज करते दिखाई दे रहे हैं। जन्नत जुबैर को सफेद रंग के अबाया में देखा जा सकता है, वहीं अयान भी सफेद लिबास में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए जन्नत जुबैर ने कैप्शन में लिखा- ‘जुमा मुबारक’। हमारा पहला उमराह पूरा हुआ, अल्हम्दुलिल्लाह।’ जन्नत अपने परिवार के साथ मक्का गई हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने सऊदी अरब पहुंचने पर भी तस्वीरें साझा की हैं।

बात करें वर्क फ्रंट की तो जन्नत जुबैर मौजूदा समय में सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 45 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं इसी के साथ एक्ट्रेस ने पंजाबी इंडस्ट्री में फिल्म ‘छोले कुलचे’ से डेब्यू किया है। टीवी पर जन्नत जुबैर ने फुलवा, तू आशिकी, भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप जैसे सीरियल्स से अपनी पहचान बनाई है। वहीं उन्होंने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में भी हिस्सा लिया था।

हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान ने भी उमराह किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं, इसके बाद माइक टायसन और डीजे खालिद ने भी उमराह किया था। उमराह किसी भी वक्त किया जा सकता है। जबकि हज वर्ष में एक बार ही कर सकते हैं।