ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

पांच किमी लंबी कलश यात्रा में दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष का मंगलसूत्र समेत कई महिलाओं के जेवरों की चोरी

दमोह ।  बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा के पूर्व शनिवार को शहर में लगभग पांच किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की तादाद में धर्म प्रेमियों द्वारा भाग लिया गया। इसी बीच इस भारी भीड़ का फायदा चोरों ने भी उठाया, जिसमें महिला चोर ज्यादा सक्रिय रहीं। उनके द्वारा इस भीड़ में अनेक महिलाओं के मंगलसूत्र एवं चेन आदि छीन कर भागने में सफल हो गए। इसमें प्रमुख रूप से दमोह जिला पंचायत की अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल का भी मंगलसूत्र इन महिला चोरों द्वारा पार कर लिया गया। सभी के द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक ना तो शिकायत दर्ज की है, बल्कि आरोपियों की तलाश किए जाने की बात पुलिस कर रही है।

शहर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

दमोह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से शहर के होमगार्ड ग्राउंड में आज से होने वाली रामकथा के प्रथम दिन कार्यक्रम के आयोजक विधायक अजय टंडन के नेतृत्व में एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के आशीर्वाद गार्डन बुदाबहू मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड किल्लाई नाका स्टेडियम होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा में हजारों की तादाद में महिलाएं सिर पर कलश रखकर धार्मिक गीतों की धुन पर हजारों की महिला एवं पुरुष नृत्य करते हुए बाजे-गाजे के साथ एवं दिव्य स्वरूप झांकियां इस कलश यात्रा में शामिल थीं। वहीं विधायक अजय टंडन अपने सिर पर रामकथा को रखकर इस कलश यात्रा में पैदल चल रहे थे। हजारों की तादाद में शामिल महिला पुरुषों का जहां शहर के अनेक स्थानों पर अनेक सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक समितियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही प्रसाद का वितरण भी किया गया। यह पहला अवसर था जब इतनी लंबी कलश यात्रा किसी आयोजन के लिए निकाली गई हो।