ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

इशान किशन ने धौनी के कारण फैंस को ऑटोग्राफ देने से किया मना

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 131 गेंद पर 210 रन की विस्फोटक पारी खेल कर पूरी दुनिया को मुरीद बनाने वाले इशान किशन इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। दरअसल इस बार वह अपने खेल के कारण नहीं बल्कि फैंस के साथ उनके व्यवहार के कारण सुर्खियों में हैं।

दरअसल रांची में रणजी खेल रहे इशान उस वक्त दुविधा की स्थिति में पड़ गए जब एक फैंस उनसे ऑटोग्राफ लेने पहुंचे। इशान ने उस फैंस को ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया। आपको इशान के इस व्यवहार से जरूर उन पर गुस्सा आ रहा होगा, लेकिन जब कारण पता चलेगा तो यकीनन आप इशान की तारीफ करेंगे।

दरअसल फैंस ने जिस फोन पर इशान का ऑटोग्राफ मांगा उस पर पहले से ही एमएस धौनी का ऑटोग्राफ मौजूद था, इसलिए इशान ने उसके ऊपर ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया।

इशान ने इस दौरान कहा इसमें माही भाई का सिग्नेचर है और वह उसके ऊपर मेरा सिग्नेचर चाह रहा है। यह मैं नहीं कर सकता। एक काम करो फोन के अलावा किसी और चीज पर ऑटोग्राफ ले लो। फैंस जिद पर अड़ा रहा, लेकिन इशान ने कहा कि वह, माही भाई के सिग्नेचर के ऊपर अपना ऑटोग्राफ नहीं दे सकते हैं। अंत में उन्होंने उसके नीचे अपना ऑटोग्राफ दिया।

शानदार फॉर्म में हैं इशान

इशान, हाल ही में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ा है। किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 131 गेंद पर 210 रन की पारी खेली थी और विराट कोहली के साथ मिलकर 290 रन की साझेदारी भी की थी। इशान का यह फॉर्म रणजी में भी जारी रहा, जब उन्होंने केरल के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया।