ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

इंदौर में दुबई से आने वाली फ्लाइट में दो प्रतिशत यात्रियों का 24 दिसंबर से होगा कोरोना परीक्षण

इंदौर ।   शनिवार 24 दिसंबर से इंदौर एयरपोर्ट पर आने वाली दुबई उड़ान के दो प्रतिशत यात्रियों की कोरोना जांच होगी। इंदौर हवाईअड्डा प्रबंधन ने इंदौर कलेक्टर को पत्र लिख जांच करवाने के लिए टीम भेजने के लिए कहा है। इन दो प्रतिशत यात्रियों का चयन रेंडमली एयर इंडिया के स्टाफ द्वारा किया जाता है। प्रदेश की एकमात्र सीधी इंटरनेशनल उड़ान शनिवार को आती है और सोमवार को रवाना होती है। कोरोना की पिछली तीन लहरों के दौरान भी दुबई से आने और जाने वाले यात्रियों की हवाईअड्डे पर जांच की जा रही थी। साथ ही उन्हें 36 घंटे पहले की कोरोना रिपोर्ट भी देनी होती थी।गौरतलब है कि चीन सहित कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस के नए वैरियंट के फैलने के बाद भारत सरकार भी चितिंत है। वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और इस मामले को लेकर सतर्कता बरत रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। प्रदेश के साथ शहर भी अलर्ट पर है। सतर्कता के तौर पर सभी स्तरों पर निगरानी रखी जा रही है।