ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

एनडीआरएफ की टीम के साथ प्रशासन ने की टेबल टाप अभ्यास

एनडीआरएफ की 11वीं वाहिनी की टीम द्वारा जिला प्रशासन के साथ जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर टेबल टाॅप एक्सरसाइज की गई। कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि जिले में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए जिले के आपदा प्रबंधन प्लान को पुनव्र्यवस्थित करें। प्रत्येक आपदा से निपटने के लिए एक एसओपी विकसित करें। संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए उन्हें प्रशिक्षित करें।

  कलेक्टर ने कहा कि आपदा के समय लोगों का समय से राहत एवं बचाव करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आपदा बिना पूर्व सूचना के आती है इसलिए आपदा से निपटने के लिए प्रारंभिक तैयारी आवश्यक है। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्थानीय लोगों को भी आपदा से निपटने के विषय में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं तथा भविष्य में विभागीय समन्वय के लिए कार्यशालाओं के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।

   एनडीआरएफ के उप कमांडेंट रामभवन सिंह ने कहा कि आपदा के समय रिस्पान्स टाइम सबसे महत्वपूर्ण होता है इसलिए स्थानीय लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होने कहा कि आपदा के समय छोटी-छोटी सावधानियों से ही बहुमूल्य जिन्दगियों को बचाया जा सकता है। आपदा के नियंत्रण के संबंध में प्रशासनिक मुस्तैदी के साथ-साथ लोगों की जागरूकता भी आवश्यक है।

 बैठक में अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एल.बी. कोल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।