ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

‘राजधानी के लोगों को डरने की जरूरत नहीं, निपटने के लिए हम तैयार’, हाईलेवल मीटिंग में बोले केजरीवाल

चीन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया में बढ़ते कोरोना के मामलों ने दुनिया को टेंशन में डाल दिया है। भारत सरकार ने भी कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है। इस बीच दिल्ली में बुलाई गई आपात बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, राजधानी के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, दिल्ली में BF.7 वैरिएंट का नहीं कोई मरीज सामने नहीं आया है।

केजरीवाल ने कहा कि, संक्रमण के 90 प्रतिशत मामलों के लिए कोविड का एक्सबीबी स्वरूप जिम्मेदार है। दिल्ली में सात स्थानों से लिए गए नमूनों में भी बीएफ.7 नहीं पाया गया है। केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं है, अगर कोविड दोबारा फैलता है तो हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि, चीन में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 ने काफी गदर माचकर रखा हुआ है। हजारों लोखों की जान चली गई है, अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं। दवाईयों की किल्लत हो गई है। चीन में अभी इस वैरिएंट से 15 से 20 लाख लोगों की मौत की अंशका जताई जा रही है।

महामारी अभी खत्म नहीं हुई – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, ऐसे में टीका लेने के साथ सभी को सतर्क रहना चाहिए तथा केंद्र सरकार ने महामारी को लेकर कभी राजनीति नहीं की है। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहार और नये साल के मद्देनजर राज्यों को सतर्क रहकर लोगों के बीच मास्क पहनने, हाथ धोने, साफ-सफाई और सामाजिक दूरी बनाकर रखने जैसे प्रोटोकाल के प्रति जागरुकता लाने की सलाह दी गयी है।