ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

बिगबॉस हाउस में श्रीजिता डे ने टीना दत्ता की खोली पोल

Bigg Boss 16 अभी तीन महीने का एक्सटेंशन मिला है, जिसके बाद से घर का माहौल और भी ज्यादा बिगड़ता जा रहा है। बीते दिनों शो में आए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स और घर के पुराने सदस्यों के बीच तालमेल गड़बड़ा रहा है। इसी वजह से आए दिन बीबी हाउस में कलह बढ़ती ही जा रही है। इसका हालिया उदाहरण टीना दत्ता और श्रीजिता डे की लड़ाइयां हैं, दोनों की बिल्कुल भी नहीं पटती है। लेटेस्ट प्रोमो में श्रीजिता ने टीना दत्ता के ऊपर एक ऐसा इल्जाम लगाया है, जिसे सुन सभी के पैरो तले जमीन निकल गई है।

‘Bigg Boss 16’ से सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में श्रीजिता डे टीना दत्ता के बारे में खूब उल्टा-सीधा बोलती दिख रही हैं। कलर्स द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में श्रीजिता को सौंदर्या शर्मा से टीना दत्ता की बुराई करते देखा जा रहा है। इस दौरान अभिनेत्री ने टीना के लिए कई खुलासे किए हैं। श्रीजिता को बोलते सुना जा सकता है कि इस लड़की को मैं इतने अच्छे से जानती हूं, जितना कोई नहीं जान सकता है। श्रीजिता कहती हैं, ‘लड़कों की अटेंशन के बिना रह नहीं पाती है। बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है। इसलिए खुद का घर अभी तक नहीं बसा पाई है।’

इसके अलावा भी श्रीजिता ने टीना दत्ता के खिलाफ कई खुलासे किए हैं। यह पहली बार नहीं जब श्रीजिता डे और टीना दत्ता पहले भी भिड़ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच जबर्दस्त टकराव देखने को मिला था, जब टीना ने विकास से बात करते हुए नेशनल टीवी पर श्रीजिता के घर का पता बता दिया था। टीना की इस हरकत पर श्रीजिता के बॉयफ्रेंड काफी गुस्सा हुए थे। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

‘बिग बॉस 16’ की शुरुआत से ही टीना और शालीन के बीच बहुत अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। दोनों के बीच रिश्ता अब दोस्ती से आगे बढ़ता दिख रहा है। हालांकि, वह हमेशा कहती हैं कि शालीन और उनके बीच कुछ नहीं हैं। टीना दत्ता यही बात कई बार शालीन से उनके मुंह पर भी कह चुकी हैं। लेकिन घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी यही लगता है कि टीना दत्ता सिर्फ शालीन का इस्तेमाल कर रही हैं।