ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

नए साल में शाहीन अफरीदी बनेंगे शाहिद अफरीदी के दामाद

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की शादी की चर्चा तो लंबे समय से हो रही है। बीते काफी वक्त से लोगों को ये पता है कि वो शाहिद अफरीदी के दामाद बनेंगे। लेकिन उनकी शादी कब होगी फिलहाल इसे लेकर कुछ भी क्लियर नहीं था। बहरहाल, अब शादी की तारीख तय हो चुकी है। मतलब वो डेट सामने आ गई है जब शाहीन अफरीदी का निकाह शाहिद अफरीदी की बेटी से होगा। खबरों के मुताबिक, शाहीन नए साल में शाहिद अफरीदी के दामाद बनेंगे।

जियो टीवी ने परिवार के सूत्रों का हवाला देकर लिखा है कि शाहीन शाह अफरीदी की शादी 3 फरवरी को होगी। 6 फुट, 6 इंच लंबा ये पाकिस्तानी गेंदबाज इसी दिन शाहिद अफरीदी की बेटी से निकाह करेगा। इसके लिए तैयारियां भी दोनों परिवारों में जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है। बता दें कि शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ शाहीन अफरीदी की शादी 2 साल पहले ही तय हो चुकी थी।

शाहीन अभी पाकिस्तान सुपर लीग के 8वें एडिशन को लेकर व्यस्त हैं। जियो न्यूज के एक शो में 21 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज ने खुलासा किया था कि शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी करना, उनकी तमन्ना थी, जो कि अब पूरी होने जा रही है। हम दोनों जल्दी ही एक-दूजे को होंगे।”

शाहीन अफरीदी पाकिस्तान की गेंदबाजी लाइन अप के अगुआ हैं। उन्होंने 2018 में वनडे क्रिकेट से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उसी साल दिसंबर से उनके टेस्ट करियर की भी शुरुआत हुई थी। शाहीन अफरीदी गेंदबाजी की बदौलत कम समय में वर्ल्ड क्रिकेट पर छाप छोड़ चुके हैं।