ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

प्रैक्टिस सेशन के दौरान घायल हुए केएल राहुल

दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे केएल राहुल इंजर्ड हो गए हैं। उन्हें प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में चोट लगी है।उम्मीद जताई जा रही है कि वह ठीक हों लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो टीम इंडिया को बिना केएल राहुल के उतरना पड़ सकता है। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान चेतेश्वर पुजारा को मिल सकती है। हालांकि, टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने यह संकेत दिया है कि चोट गंभीर नहीं है।

यदि राहुल पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो ढाका टेस्ट में टीम की कमान उप-कप्तान चेतेश्वर पुजारा के हाथों में होगी। बल्लेबाजी में उनके स्थान पर अभिमन्यू ईश्वरन को शामिल किया जा सकता है जिन्हें कप्तान रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।मंगलवार को ही रोहित शर्मा के दूसरे टेस्ट से बाहर होने की खबर सामने आई थी। रोहित को अंगूठे में चोट लगी थी और ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वह दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। रोहित को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी।

रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने बतौर कप्तान पहली बार टेस्ट में जीत हासिल की थी। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 188 रन के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, बतौर बल्लेबाज इस मैच में केएल राहुल का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। राहुल ने उस मैच में क्रमश: 22 और 23 रन की पारी खेली थी।