ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

फिर मावठा की बारिश का पूर्वानुमान

भोपाल। मध्यप्रदेश में 21 दिसंबर के बाद मौसम फिर बदल सकता है। कुछ जगह बूंदाबांदी से हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने से तापमान में मामूली बढ़त आएगी लेकिन ज्यादा उतार-चढ़ा नहीं होगा। दिसंबर के आखिर तक कड़ाके की ठंड पडऩा शुरू हो जाएगी। ग्वालियर महाकौशल बुंदेलखंड और बघेलखंड में रातें कंपाने वाली हो गई हैं। यहां रात का पारा 9 डिग्री से लेकर 5 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल में भी रात का पारा सामान्य से 10 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड अब सेट हो गई है यानी तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आने वाला है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि 21 दिसंबर से एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट
मध्यप्रदेश में आज से दो दिन तक न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। भोपाल में यह 10 डिग्री और इंदौर में 12 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। ग्वालियर जबलपुर सागर और इसके आसपास के इलाकों में तापमान 9 डिग्री या इससे नीचे रह सकता है। इंदौर उज्जैन और इसके आसपास न्यूनतम तापमान 14 डिग्री या इससे ज्यादा रह सकता है। 5 दिन पहले बादलों के कारण दिन की अपेक्षा रात का तापमान बढ़ गया था। भोपाल और इसके आसपास रात में यह 17 डिग्री सेल्सियस जबकि ग्वालियर चंबल बुंदेलखंड और बघेलखंड में यह 12 से 14 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। बादल छंटते ही शुक्रवार से मौसम में बदलाव नजर आने लगा। दिन का पारा 1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चढ़ गया तो रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

यहां रात का पारा नीचे आने से कोल्ड वेव
मध्यप्रदेश में दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड की एंट्री का अंदाजा है। मौसम विभाग ने बताया कि शहडोल रीवा इंदौर ग्वालियर और चंबल संभागों में इस बार न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडे रहने वाले हैं। रात का तापमान यहां औसतन 1 से 2 डिग्री कम रहेगा। रात का तापमान ज्यादा गिरने से यहां पर कोल्ड वेव रहेगी। यानी रात और दिन में यहां शीतलहर का असर रहेगा।