ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी, मौत

श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम उधौपुरवा निवासी कस्तूरी देवी उर्फ राजरानी (37) पत्नी राजेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार शाम करीब छह बजे संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान महिला का पति कहीं गया था और घर पर उसकी सास मौजूद थी। घटना की जानकारी मृतका के भाई मनोहरलाल पुत्र छोटकऊ निवासी सोनपुर परसोहना को दी गई तो वह मौके पर पहुंच गया। भाई ने पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतका की शादी करीब 15 वर्ष पहले राजेंद्र प्रसाद के साथ हुई थी। मृतका के भाई ने तहरीर देकर जांच कराए जाने की मांग की है। भाई ने तहरीर में पुलिस को अवगत कराया कि सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो उसके बहन की लाश जमीन पर बिछे पुआल व बिस्तर पर पड़ी हुई थी। महिला ने फांसी क्यों लगाई है यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।