ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

JP Nadda का कार्यकाल बढ़ाने पर अगले माह लग सकती मुहर

भाजपा संगठन की अगले माह दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के सेवाकाल में विस्तार पर मुहर लगने की संभावना है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और जारी संगठनात्मक प्रक्रिया पर भी मंथन होगा। बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी के संगठनात्मक चुनाव स्थगित करने का होगा।

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव स्थगित होने से नड्डा के कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो जाएगा। उनका तीन साल का अध्यक्षीय कार्यकाल अगले माह सप्ताह होने जा रहा है। पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पार्टी की कम से कम आधी प्रदेश इकाइयों में आंतरिक चुनाव समाप्त हो जाने चाहिए।

भाजपा सूत्रों के अनुसार अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव होने के बाद पार्टी की आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। नड्डा के पूर्ववर्ती भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह को भी 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकाल का विस्तार दिया गया था। 2019 में संसदीय चुनाव समाप्त होने के बाद ही भाजपा के संगठनात्मक चुनाव शुरू हुए थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद नड्डा निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए थे।

दरअसल, नड्डा अनुभवी संगठक हैं और उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ भी मधुर संबंध हैं। उन्हें पीएम मोदी का भी विश्वास हासिल है। नड्डा को संगठनात्मक गतिशीलता को बनाए रखने के लिए जाना जाता है।