ब्रेकिंग
Sanyam Lodha Threat: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को लॉरेंस गैंग से मिली AK-47 से भूनने की धमकी, 2 शूटर ग... Katihar News: बड़ी दुर्गा स्थान मेले में बड़ा हादसा, ब्रेक डांस झूले से गिरकर कई लोग घायल Diwali Gift for HP Employees: हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 तारीख को खाते में आएगा ... IND vs NZ T20: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया टी20 का सबसे बड़ा लक्ष्य King Movie Update: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण 'किंग' के बड़े गाने की करेंगे शूटिंग, जानें पूरी डिट... China Earthquake News: तिब्बत के नागचू में कांपी धरती, सैकड़ों घर जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज Sovereign Gold Bond Return: SGB में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, 8 साल में मिला 366% का बंपर रिट... iPhone Duo Sold Out: भारत में लॉन्च होते ही छाया Apple का पहला फोल्डेबल फोन, Blinkit पर 5 मिनट में स... Shukra Pradosh Vrat Puja Vidhi: शिव-पार्वती की कृपा पाने का खास दिन, इन अचूक उपायों से मिलेगी सुख-सम... Piles vs Colon Cancer: बवासीर समझकर न करें इग्नोर, मल में खून आना हो सकता है 'कोलन कैंसर', जानें लक्...

Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा

कानपुर से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे बीरू सिंह भदौरिया को कुछ दबंगों ने पहले कार से जोरदार टक्कर मारी, और फिर उन्हें जबरन गाड़ी की छत पर डाल दिया. इसके बाद उनके दोनों हाथ कार की खिड़कियों में फंसाकर शीशे बंद कर दिए गए और गाड़ी पूरी रफ्तार से दौड़ा दी गई. परिजनों का आरोप है कि बीरू सिंह को इसी दर्दनाक हालत में करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीट कर ले जाया गया, और बाद में उन्हें सड़क पर गिराकर कार से कुचल दिया गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में बीरू को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खौफनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है.

👨‍👩‍👦 फूड कंपनी में सेल्समैन थे बीरू सिंह, पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप

मृतक बीरू सिंह भदौरिया हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा इलाके के रहने वाले थे और एक फूड प्रोडक्ट कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करते थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी रीना, दो बेटियां सीवी और ईशानी, बेटा विराज, पिता राम शंकर सिंह और बड़े भाई कुलदीप सिंह भदौरिया हैं. परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही बीरू का खाड़ेपुर नई बस्ती के रहने वाले राजवीर और मेवालाल नाम के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. परिवार का साफ तौर पर आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से बीरू को निशाना बनाया गया और उनकी निर्मम हत्या कर दी गई.

🚗 डेढ़ किलोमीटर तक कार पर लटकाए रखा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही है जाँच

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार की रात जब बीरू दशहरा मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे, तभी मेवालाल अपनी कार लेकर वहाँ पहुँचा, जिसमें राजवीर समेत तीन अन्य लोग भी सवार थे. आरोपियों ने रास्ता रोककर पहले उनके साथ मारपीट की और जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर उन्हें कार से टक्कर मार दी. राजेंद्र नगर के पास उन्हें सड़क पर गिराकर उनके ऊपर से कार गुजार दी गई. इस घटना में बीरू के शरीर पर गंभीर चोटें आईं. घटनास्थल के पास लगे दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों में कार की आवाजाही और घटना के दृश्य कैद हुए हैं. एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो की भी बारीकी से जाँच की जा रही है.