ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

रूपनगर में आधी रात को सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पोकलेन मशीनों से अवैध खनन का पर्दाफाश

पंजाब में रेत खनन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। चन्नी ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में रातभर भारी मशीनों से रेत का खनन किया जा रहा है और राज्य के ‘सफेद सोने’ की लूट हो रही है।

सोशल मीडिया पर ट्वीट करते चन्नी ने लिखा, अरविंद केजरीवाल ने खनन से हर साल 20 हजार करोड़ रुपये की कमाई का वादा किया था, लेकिन आरोप है कि सरकार 20 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा सकी। उन्होंने दावा किया कि रेत खनन से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा नेताओं की जेब में जा रहा है।”

🌙 रात 12 बजे सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पकड़ा अवैध खनन का खेल

बता दें कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने ‘मिशन चिट्टा सोना’ के तहत बीती रात रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी ब्लॉक में कथित अवैध खनन का मामला उठाया। वह रात करीब 12 बजे कांग्रेस नेता बरिंदर ढिल्लों और अपने समर्थकों के साथ टिप्पर में सवार होकर सैदपुर और बेईहारा गांवों के पास सतलुज नदी के किनारे पहुंचे। चन्नी के अनुसार, मौके पर एक दर्जन से अधिक पोकलेन मशीनें, रेत और पत्थरों से भरे टिप्पर तथा कई कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें देखकर कुछ लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए। मौके पर कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थीं और संचार के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरलैस सैट भी मिले। चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि उन्होंने रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर को फोन कर मौके पर अधिकारियों की टीम भेजने के लिए कहा, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।

⚖️ सीबीआई जांच की मांग और खनन विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चन्नी ने पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा होनी चाहिए और कथित अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। चन्नी के दौरे के बाद खनन विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की शिकायत पर नूरपुरबेदी पुलिस ने पास के गांव सवाड़ा में खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अज्ञात जमीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।