ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

अमृतसर में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला, जीएसटी विभाग में हुए कई बड़े फेरबदल

अमृतसर: अमृतसर के जिला-2 में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला हो गया है, जहां वह डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. के पद पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। इसी प्रकार ज्वाइंट कमिश्नर राजविंदर कौर का भी अमृतसर से हैड-ऑफिस तबादला हो गया है।

कुछ महीने पहले सहायक कमिश्नर मोबाइल विंग से अमृतसर-2 तबादले के दौरान महेश गुप्ता की तरक्की डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. के रूप में हुई थी, हालांकि पोस्टिंग न मिलने के कारण उन्हें सहायक कमिश्नर के रूप में ही सेवाएं देनी पड़ रही थीं। कल पंजाब स्तर पर किए गए सामूहिक तबादलों के तहत उनका यह नया ट्रांसफर हुआ है। महेश गुप्ता अब पंजाब के सबसे बड़े औद्योगिक नगर लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. के तौर पर विभाग की पूरी कमान संभालेंगे।

📋 अमृतसर और अन्य जिलों में कई अधिकारियों के बदले गए ठिकाने

इसी प्रकार सहायक कमिश्नर मधुसूदन शर्मा को भी मोबाइल विंग से एडिशनल चार्ज लेकर उन्हें पठानकोट मोबाइल विंग में बदल दिया गया है। वहीं अमृतसर मोबाइल विंग में उनके स्थान पर संदीप कुमार शर्मा सहायक कमिश्नर होंगे। ई.टी.ओ. भूपेंद्र भाटिया को मोबाइल विंग से अमृतसर-वन में तबादला कर दिया गया है।

अमृतसर ज्वाइंट कमिश्नर जी.एस.टी. के पद पर राजविंदर कौर के तबादले के बाद उनके स्थान पर डी.ई.टी.सी. राजविंदर कौर बाजवा नई अधिकारी होंगी, वहीं अमृतसर से डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. अजय शर्मा बठिंडा में ट्रांसफर हुए हैं। जी.एस.टी. विभाग द्वारा पंजाब भर में किए गए इन तबादलों के दौरान अमृतसर के अन्य अधिकारियों में गगन शर्मा सहायक कमिश्नर लुधियाना ट्रांसफर हुए हैं। वहीं अमृतसर-टू में महेश गुप्ता के स्थान पर मनिंदर विरदी को तैनात किया गया है।