ब्रेकिंग
Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला Raipur Women Cricket Match: रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला आज, महिलाओं के लिए प्र... Bhupesh Baghel Durg Garba Visit: विवाद के अगले दिन दुर्ग के गरबा पंडाल पहुँचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल,... Dhamtari Navratri Kanya Bhoj: धमतरी के सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक कन्या भोज का आयोजन, नवदुर्गा क... Kanker Journalist Threat: उत्तर बस्तर कांकेर में पत्रकार अभिषेक ठाकुर को मिला जान से मारने की धमकी भ... Korba Durga Puja 2026: ऊर्जाधानी कोरबा में दुर्गा उत्सव की धूम, बांस शिल्प और छतरी थीम वाले पंडाल बन... Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को मिली राहत, खुद मोर्चा संभालकर आमान... Dr Raman Singh Birthday Celebration: राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, ... Dhamtari Navratri Pandal: धमतरी में अनोखा दुर्गा पंडाल, एक ही जगह पर हो रहे हैं देश-विदेश के शक्तिपी... भिलाई नगर निगम चुनाव में परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव, देवेंद्र यादव का स्पष्ट ऐलान

Jalandhar Punjab Bandh Protest: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में जालंधर में प्रदर्शन, गुरु नानक मिशन चौक पर अकाली नेता डिटेन

जालंधर: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली को डिटेन कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी वारियर ने बताया कि आज पंजाब बंद की कॉल दी गई थी, जिसके चलते सुबह 7 बजे से ही पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और एडीसीपी सहित तमाम बड़े अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर मुस्तैद हैं। अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न जत्थेबंदियों के साथ लगातार तालमेल किया जा रहा है। गुरु नानक मिशन चौक पर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें बीच सड़क में यातायात बाधित करने के बजाय सड़क किनारे बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की गई थी, ताकि आम जनता को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी शहर का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

🗣️ अकाली नेताओं के आरोप और शहर में बंद का असर

दूसरी ओर, अकाली नेता बलजीत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है और वे शांतिपूर्ण ढंग से गुरु नानक मिशन चौक को बंद करवा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके 5 साथियों को जबरन डिटेन कर लिया और उनके साथ धक्काशाही की गई। उनका कहना था कि उनके द्वारा किसी भी राहगीर को परेशान नहीं किया जा रहा था, बावजूद इसके पुलिस ने बीच रास्ते में बैठने को लेकर उन्हें हिरासत में ले लिया और पर्चा दर्ज करने की धमकी दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से गुरुद्वारा साहिब के अंदर बैठकर प्रदर्शन करने की अपील की थी।

आज के इस बंद के मद्देनजर शहर भर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और इसका व्यापक असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है, जहाँ दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके अलावा, अप्रिय स्थिति से बचने के लिए देर रात ही स्कूल प्रबंधकों द्वारा अभिभावकों को मैसेज भेजकर स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था।