ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में आए लोग

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी शहर में रविवार की सुबह जंगल से भटककर आया एक अकेला (लोनर) दंतैल हाथी सीधे शहर के रिहायशी इलाके में पहुंच गया। हाथी महागिरजाघर परिसर से होते हुए कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित प्रसिद्ध होली क्रॉस अस्पताल में घुस गया और वहां की बाउंड्रीवॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दंतैल हाथी शहर के मुख्य जय स्तंभ चौक तक पहुंच गया। दिन के उजाले में शहर के मध्य हाथी की चहलकदमी देखकर नगरवासियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

🏥 रविवार की प्रार्थना सभा में आए श्रद्धालुओं में मची भगदड़, अस्पताल में भी दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह सबसे पहले हाथी महागिरजाघर परिसर में दाखिल हुआ। उस समय रविवार की विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू ही हुआ था। अचानक विशालकाय हाथी को सामने देखकर लोग घबरा गए और सुरक्षा के लिए प्रार्थना सभागार के अंदर चले गए। चर्च से निकलकर हाथी पास ही स्थित होली क्रॉस अस्पताल परिसर पहुंचा और गुस्से में वहां की पक्की दीवार को ढहा दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

🌲 लोटापानी के जंगल से भटककर पहुंचा था हाथी, वन विभाग की अपील- पास जाकर वीडियो न बनाएं

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह लोनर हाथी पिछले कुछ दिनों से आसपास के जंगलों में भटक रहा था और लोटापानी के जंगल से होते हुए कुनकुरी पहुंचा था। घटना के बाद हाथी वन विभाग की नर्सरी की ओर चला गया, जहां उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कुनकुरी रेंजर सुरेंद्र होता ने बताया कि वन विभाग की टीम मुस्तैद है और लोगों से अपील की गई है कि वे हाथी के करीब जाने या मोबाइल से वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में पिछले तीन वर्षों में हाथियों के हमले से कुल 26 लोगों की जान जा चुकी है।