ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

हांसी: हांसी में कुछ दिन पहले चर्चित जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े हुई गोली मारकर हत्या के मामले में हांसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के इस मामले में आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए पहले हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

🕵️ पुलिस पर की गई फायरिंग, आत्मरक्षा में चलाई गई गोली

पकड़े गए आरोपी की पहचान भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र स्थित गांव भुरटाना निवासी 27 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रोहित के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी एक गोली पुलिस की गाड़ी पर भी लगी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें रोहित के पैर में गोली लग गई और उसे दबोच लिया गया। मौके से एक अवैध पिस्तौल और करीब 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

🗓️ 11 जून को फव्वारा चौक के पास हुई थी सनसनीखेज हत्या

गौरतलब है कि 11 जून की सुबह करीब छह बजे जिम ट्रेनर कपिल अपने जिम के लगभग 10 बच्चों को दौड़ की प्रैक्टिस करवाते हुए फव्वारा चौक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं, जिससे गंभीर रूप से घायल कपिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। अब मुख्य आरोपी के एनकाउंटर में पकड़े जाने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस हत्याकांड से जुड़े अन्य राज और साजिश के पूरे नेटवर्क का जल्द पर्दाफाश हो सकेगा।