ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी और उमस का सितम, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह काफी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है कि आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। हालांकि, दोपहर के समय लोगों को गर्म और उमस भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सफदरजंग से पालम तक, जानें अलग-अलग इलाकों का तापमान

मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग (Safdarjung) में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक यानी 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोधी रोड में सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम यानी 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आयानगर में यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

‘मध्यम’ श्रेणी में दिल्ली की हवा, 187 दर्ज किया गया AQI

मौसम के साथ-साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। शुक्रवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 187 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ (Moderate) श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।