ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर

Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा

महाराष्ट्र का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) राज्य में फूड सेफ्टी के नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शिरडी में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान, विभाग ने श्री साईं बाबा मंदिर परिसर के पास 650 से 700 किलोग्राम मिलावटी और घटिया पेड़ा जब्त करके उसे नष्ट कर दिया। यह पेड़ा श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बेचा जा रहा था।

श्रद्धालुओं की शिकायत पर हुई जांच, क्वालिटी निकली खराब

FDA ने यह अहम कार्रवाई शिरडी आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की है। टीम ने सबसे पहले प्रसाद के रूप में बिकने वाले पेड़ों के सैंपल लिए और उनकी जांच की। जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि मिठाई की क्वालिटी बिल्कुल अच्छी नहीं है और इसे बनाने में मिलावट की गई है।

प्रसाद केंद्रों पर छापेमारी और कानूनी कार्रवाई शुरू

क्वालिटी खराब मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों ने शिरडी में प्रसाद बेचने वाले कई सेंटर्स और सप्लाई यूनिट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी और निरीक्षण किया। इस छापेमारी के दौरान लगभग 700 किलोग्राम मिलावटी प्रसाद जब्त किया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस मिलावटखोरी में शामिल संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

श्रद्धालुओं की सेहत के साथ आखिर कब तक होगा खिलवाड़?

भले ही FDA ने समय रहते इस मिलावटी पेड़े को जब्त कर नष्ट कर दिया हो, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आस्था के नाम पर आखिर कब तक चंद मुनाफे के लिए श्रद्धालुओं की सेहत के साथ इस तरह का खिलवाड़ होता रहेगा? प्रशासन को ऐसे मामलों में नियमित जांच और अधिक सख्ती बरतने की आवश्यकता है।