ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन को दिया समर्थन

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने जो मुद्दा उठाया है, वह हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास समय नहीं है और विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। उद्धव ने बताया कि सोनम वांगचुक पिछले महीने उनसे मिले थे और वे उनके तथा अभिजीत के आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं।

⚠️ अनशन और छात्रों के भविष्य पर चिंता

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 16 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने जीडी अग्रवाल के 114 दिनों के अनशन और उनकी मृत्यु का उल्लेख करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत चिंता का विषय है। उन्होंने देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से इस मुद्दे पर एक साथ आने की अपील की है।

🤝 आंदोलन को व्यापक समर्थन का आह्वाहन

ठाकरे ने कहा कि अभिजीत दीपके देश के युवाओं की आवाज उठा रहे हैं और 20 तारीख को आयोजित होने वाले मोर्चे को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीति नहीं, बल्कि देश का विषय है। उद्धव ने राहुल गांधी और भाजपा नेताओं से भी इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने हाथ जोड़कर सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने का भी आग्रह किया।

🎓 शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट पर निशाना

नीट परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी और को मंत्री बनाने से समाधान निकलता है, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेश दौरों में व्यस्त है और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी कर रही है।

🚩 18 जुलाई को नागपुर में ‘राम रक्षा आंदोलन’

उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि वे आने वाले 18 जुलाई को नागपुर में ‘राम रक्षा आंदोलन’ करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जागरूक रहना चाहिए और मंदिर में हो रही लूट व शोषण के खिलाफ सबक सिखाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।