ब्रेकिंग
Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस...

Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन और भारी जलभराव के कारण सड़क यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं, पुणे-मुंबई रेल मार्ग पर भी भूस्खलन होने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। प्रशासन ने लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक सेक्शन में पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर दूसरे टनल (टनल-2) के एग्जिट के पास भारी बारिश के बीच भूस्खलन हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्ट, दोनों लेन अस्थायी रूप से बंद

सुरक्षा के मद्देनजर सुबह चार बजे से पुणे से मुंबई जाने वाला यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। एहतियातन मुंबई से पुणे जाने वाली लेन भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इसके अलावा बोरघाट क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण भी एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने बताया कि हाईवे ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

रेल सेवा पर भी लैंडस्लाइड का गंभीर असर

लगातार बारिश का असर रेलवे पर भी पड़ा है। कर्जत और लोनावला के बीच साउथ ईस्ट घाट सेक्शन में ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच भूस्खलन होने से मुंबई डिवीजन की अप मेन लाइन बाधित हो गई है। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं। सड़क और रेल दोनों मार्ग प्रभावित होने से मुंबई और पुणे के बीच संपर्क गंभीर रूप से बाधित हो गया है।

ठाणे में रेड अलर्ट और सड़कों पर आया तालाब का पानी

ठाणे शहर में रातभर हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। तलावपाली क्षेत्र में तालाब का पानी सड़क पर आने से यातायात प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने ठाणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के कारण ठाणे में करीब 100 पेड़ गिर चुके हैं।

BMC की तीन घंटे की रेड नाउकास्ट चेतावनी

BMC ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए सुबह 4 बजे से तीन घंटे की रेड नाउकास्ट चेतावनी जारी की थी। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

पुणे के पाटण गांव में मकान पर गिरा मलबा, NDRF का रेस्क्यू शुरू

वहीं पुणे जिले के मावल तालुका के पाटण गांव में तड़के सुबह भूस्खलन की एक और घटना सामने आई है। एक मकान पर मलबा गिरने से उसमें रह रहे तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलती ही एनडीआरएफ (NDRF) की पुणे स्थित पांचवीं बटालियन की 30 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। अभियान जारी है और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।