ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

Chambal Illegal Mining: मुरैना में चंबल नदी से दिनदहाड़े रेत का अवैध खनन; नया तरीका ‘डोमी’ आया सामने, एसपी ने की कार्रवाई

मुरैना: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और जिला प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद चंबल नदी में रेत का अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सबलगढ़ के ‘हउआ घाट’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें रेत माफिया दिनदहाड़े नदी के बीचों-बीच से रेत निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया और मुरैना एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है।

🌊 रेत निकालने का नया तरीका: ‘डोमी’

रेत माफिया ने खनन के लिए एक नया जुगाड़ ढूंढ निकाला है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘डोमी’ कहा जाता है। इसमें ट्रैक्टर के 4 ट्यूबों पर प्लाई बोर्ड चिपकाकर एक तैरता हुआ प्लेटफार्म तैयार किया जाता है। मजदूर इस पर बैठकर चंबल की मुख्य धारा के बीच जाते हैं और वहां से रेत निकालकर सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोड करते हैं।

🚚 रोजाना 800 ट्रॉलियों का अवैध परिवहन

स्थानीय लोगों के अनुसार, हउआ घाट पर माफिया का इतना खौफ है कि वहां दिन-रात सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रेत का परिवहन करती हैं। एक अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन 700 से 800 ट्रॉली रेत चंबल नदी से अवैध रूप से निकाली जा रही है, जिसे आसपास के डंपिंग यार्ड्स में जमा कर बाद में खपाया जाता है।

👮 प्रशासनिक सख्ती: कलेक्टर-एसपी ने रात 2 बजे किया निरीक्षण

वायरल वीडियो और बढ़ते खनन के आरोपों के बाद, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा ने खुद मोर्चा संभाला। बीती रात करीब 2 बजे दोनों अधिकारी अपने काफिले के साथ बन चौकी, राजघाट पुल, कुल्हाड़ा और गढ़ोरा घाट सहित कई संवेदनशील स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसएएफ जवानों की मुस्तैदी जांची और सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए।