ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... कांवड़ सेवा से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है : Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...

Shahjahanpur Crime News: 1 साल की मासूम के साथ दरिंदगी; रिश्ते के चाचा ने बनाया हवस का शिकार, एनकाउंटर में गिरफ्तार

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र से मानवता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ हरनाई गांव में एक रिश्ते के चाचा ने एक साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस घिनौनी वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

🏠 वारदात का रोंगटे खड़े करने वाला विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गुड्डू बच्ची के घर अक्सर आता-जाता था। घटना के समय बच्ची की मां उसे बरामदे में खिलाने के बाद पास ही लगे नल पर कपड़े धोने गई थी। इसी बीच मौका पाकर आरोपी बच्ची को उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुनकर जब मां कमरे में पहुंची, तो दरिंदे की करतूत देख उसके होश उड़ गए। मां के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

🏥 मासूम की नाजुक हालत

घटना के बाद बच्ची के पिता और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की।

🔫 पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शाहजहांपुर-मैलानी बॉर्डर के पास भागने की फिराक में है। घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गुड्डू के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।