ब्रेकिंग
Bhangar Bomb Blast: भांगर बम विस्फोट मामले में NIA का बड़ा एक्शन; पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्... West Bengal Political Crisis: यूसुफ पठान ने ठुकराई ममता बनर्जी की अपील, बहरामपुर सांसद पद से इस्तीफा... Delhi Crime Branch: दिल्ली में 33 साल बाद पकड़ा गया हत्यारा; सेना का पूर्व जवान राजेंद्र डागर हरियाण... Mohali Dimple Murder Case: 'शुक्रवार को घर आनी थी बेटी, आई लाश'—पटियाला में डिंपल का अंतिम संस्कार; ... Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड ने हिलाया; दिल्ली में बीते 6 साल में आग से 543 लोगों की मौत Bihar Politics: राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस के बाद सुरक्षा में बड़ी कटौती; तेज प्रताप और मीसा भार... West Bengal Madrasa Survey: पश्चिम बंगाल में सभी मदरसों का होगा सर्वे; ममता सरकार ने जिलाधिकारियों क... Allahabad High Court: 'भारी मन से दे रहे जमानत'—अधूरी DNA रिपोर्ट पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट; UP सरक... MCD Sealing Drive: मालवीय नगर हादसे के बाद MCD का महा-एक्शन; दिल्ली में 82 अवैध इमारतें ध्वस्त, 43 स... Bhopal Khyati Jain Case: भोपाल की होनहार छात्रा ख्याति जैन की मौत का सस्पेंस; 25 दिन बाद भी FIR नहीं

Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, ‘ऑपरेशन कन्हैया’ रहा सफल

ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में एक मासूम बच्चे के अपहरण की खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। मामला इतना गंभीर था कि खुद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इसकी कमान संभाली और बच्चे की तलाश में लगी टीमों की मॉनिटरिंग खुद की। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए ‘ऑपरेशन कन्हैया’ चलाया। करीब आठ घंटे की गहन मशक्कत के बाद मासूम बच्चा सुरक्षित मिल गया, जिसे देखकर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। बच्चा घर के बाहर ही टहलता हुआ मिल गया था।

🏚️ कंस्ट्रक्शन साइट से लापता हुआ था बच्चा

घटना पुरानी छावनी के रुद्रपुरा गांव की है, जहां एक अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां एक दंपत्ति मजदूरी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि उनका छह वर्षीय बेटा रात के समय मोबाइल देख रहा था, उसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे को गायब देखकर माता-पिता के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। बच्चे के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।