ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

MP Politics: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात; मध्य प्रदेश की राजनीति में मची हलचल

भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने पोस्ट के जरिए तस्वीरें सांझा करते हुए दी। हालांकि सीएम मोहन ने एक्स पर पोस्ट करके इसे सौजन्य भेंट बताया है, लेकिन इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकल रहे हैं। जिसे लेकर प्रदेश की सियासय में हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से हुई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई इस बैठक में आगामी संगठनात्मक रणनीति, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और सरकार-संगठन के समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई हो सकती है। हाल के दिनों में मध्यप्रदेश भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, आने वाले राज्यसभा चुनाव और नई राजनीतिक रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की अचानक दिल्ली यात्रा को सामान्य मुलाकात से कहीं अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व आने वाले समय में मध्यप्रदेश में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की तैयारी में है। इसके अलावा नगरीय निकाय, पंचायत और दतिया में संभावित उपचुनाव के चुनावी समीकरणों को लेकर भी रणनीतिक चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि इस मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा के भीतर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।

हालांकि भाजपा की ओर से फिलहाल इसे औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात ही बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे आने वाले दिनों में बड़े फैसलों की भूमिका के रूप में देख रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में क्या नए संकेत सामने आते हैं।