ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...

Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्षा पर उठे सवाल

जालंधर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लॉकर से एक परिवार का सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर के माई हीरा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में एक लॉकर से सोने के गहने गायब हो गए। सत नगर निवासी जतिंदर चड्डा ने आरोप लगाया है कि उनके लॉकर नंबर 336 से करीब 6 से 7 तोले सोना रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। गायब हुए गहनों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित जतिंदर चड्डा के अनुसार, उन्होंने यह लॉकर लगभग 15 साल पहले बैंक में लिया था और 2007 से सोने के गहने इसमें सुरक्षित रखे हुए थे। उनका कहना है कि ये गहने उनकी मां ने वर्ष 2000 में उनकी पत्नी को दिए थे, जबकि उनकी मां का निधन 2005 में हो गया था। 13 अप्रैल को जब उन्होंने लॉकर चेक किया था, तब सभी गहने सही सलामत थे। लेकिन आज दोपहर 11-12 बजे के करीब बैंक में कुछ और गहने रखने के लिए लॉकर खोलने पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि 6 से 7 तोले सोने के गहने गायब हैं। यह देख कर परिवार ने बैंक में हंगामा भी किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बैंक मैनेजर से संपर्क किया। उनका आरोप है कि लिखित शिकायत देने के बावजूद बैंक प्रबंधन गहनों के गायब होने की जिम्मेदारी लेने से बच रहा है और बैंक कर्मचारियों का कहना है कि लॉकर में रखी वस्तुओं के लिए ग्राहक स्वयं जिम्मेदार होता है। पीड़ित का तर्क है कि जब लॉकर की एक चाबी बैंक के पास और दूसरी ग्राहक के पास होती है, साथ ही लॉकर के लिए शुल्क भी लिया जाता है, तो बैंक अपनी जिम्मेदारी से इंकार नहीं कर सकता।

बैंक मैनेजर ने बताया कि लॉकर वाले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक मैनेजर से बातचीत कर आवश्यक दस्तावेज और जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।