ब्रेकिंग
Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो...

Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई मासूम

मध्यप्रदेश के अनूपपुर में से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अधेड़ फूफा ने अपनी ही भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि आरोपी को मासूम की मां ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। लेकिन, रिश्तेदारी के चलते मामला सामने नहीं आया। इसी बीच लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला कोयलांचल क्षेत्र के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां भाद गांव निवासी फूफा अपनी ही 15 वर्षीय भतीजी के साथ लगातार दरिंदगी करता रहा। बताया गया कि वर्ष 2025 में परिजनों ने बच्ची को उसकी बुआ और फूफा के पास पढ़ाई के लिए छोड़ा था। आरोप है कि जब भतीजी रात को सो जाती तो फूफा उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। मामले में किसी को बताने पर धमकी दी गई। दो माह पूर्व पीड़िता की मां ने रात में आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ा भी लेकिन मामला सामने नहीं आ सका।

नाबालिग के साथ कई बार संबंध बनाए गए। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। पेट में दर्द की शिकायत हुई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग 5 माह की गर्भवती है। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। बताया गया कि रिश्तेदारी होने के कारण दोनों परिवार के लोगों का घर आना जाना लगातार बना रहता था। जिसका फायदा उठाकर आरोपी फूफा ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 65 एवं पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसी के साथ ही आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।