ब्रेकिंग
Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा Balrampur News: बलरामपुर में लापता महिला का शव कुएं में मिला; इलाके में सनसनी, हर एंगल से जांच में ज... Ambikapur News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध; उड़नदस्ता टीम के साथ बदसलूकी, फिर शुरू ह... Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में बड़ा आईईडी ब्लास्ट; डीआरजी (DRG) के 3 जवान शहीद, एक गंभीर र... Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ...

Balrampur News: बलरामपुर में लापता महिला का शव कुएं में मिला; इलाके में सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर: जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर किलोमीटर दूर डूमरखी गांव में एक कुएं में बुजुर्ग महिला का शव मिला है. महिला का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया.

दो दिनों से लापता महिला का शव कुंए में मिला

जानकारी के मुताबिक महिला बीते गुरूवार से ही अपने घर से लापता थी और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. तलाश के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चला और फिर शनिवार सुबह अचानक कुएं में गांव के लोगों ने शव देखा. बरामद शव की पहचान उसी महिला के रूप में हुई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शव को निकालकर केस दर्ज किया गया.

संदेहास्पद मौत, जांच जारी

शव का पंचनामा तैयार कर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आसपास के लोगों और मृतिका महिला के परिजनों से पूछताछ कर सभी एंगल से मामले की जांच करने में जुट गई है. महिला की संदेहास्पद मौत से कई तरह की आशंका बन रही है.

सभी एंगल से जांच

इस संबंध में बलरामपुर कोतवाली थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिला अस्पताल में दिया गया है. रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि मौत की असली वजह क्या है. फिलहाल महिला की पहचान लखपतिया देवी उम्र 50 वर्ष के तौर पर हुई है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, अभी परिजनों और घटना स्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ और जांच की जा रही है.– भापेंद्र साहू, थाना प्रभारी बलरामपुर

इस घटना के बाद डूमरखी गांव में शोक और आशंका का माहौल बना हुआ है पुलिस आत्महत्या और हत्या सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है.