ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत; ट्रक ने पिता और 3 साल के मासूम को कुचला

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में कुल 5 लोगों की जान चली गई. पहली घटना छतरपुर से 100 किलोमीटर दूर बकस्वाहा थाना क्षेत्र में हुई. यहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीनों की मौत हो गई. वहीं, गढ़ीमलहरा थाना इलाके में एक बेकाबू ट्रक ने मासूम बच्चे और उसके पिता को कुचल दिया.

सागर से शाहगढ़ जा रहे थे बाइक सवार

पहली घटना बक्सवाहा थाना क्षेत्र में घटी, जहां सागर से शाहगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार राम मिलन सौर (22 वर्ष) निवासी राजा बिलहरा खुरखी और विशाल सौर (21 वर्ष) निवासी पापेट छानबीला जिला सागर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल गोविंद सौर निवासी बरखेरड़ी सागर को तत्काल जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही बकस्वाहा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

पिता और 3 साल के मासूम को बस ने कुचला

वहीं, दूसरी घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना इलाके के बस स्टैंड से सामने आई है.यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को कुचल दिया. हादसे में तीन वर्षीय मासूम और उसके पिता की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गढ़ीमलहरा टीआई रीता सिंह ने बताया, ” गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र यादव अपने 3 साल के पुत्र तनिश यादव को इलाज दिलाने के लिए बाइक से गढ़ीमलहरा आए थे. जैसे ही वे गढ़ीमलहरा बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.”

हादसे के तत्काल बाद राहगीरों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जब डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की तो 3 साल के मासूम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसके पिता ने ट्रॉमा वार्ड में दम तोड़ दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है.

बक्सवाहा की घटना को लेकर एएसआई सुनील सिंह ने कहा, ”सागर-शाहगढ़ रोड पर एक्सीडेंट की सूचना पर मैं पहुंचा था, दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. जिला हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर मनोज चौधरी ने कहा, ”गढ़ीमलहरा से 2 लोग लाए गए थे. बच्चा मृत अवस्था में आया था और पिता घायल था. इलाज के दौरान पिता की भी मौत हो गई.